घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी

घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी

काशीपुर। घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मौहल्ला कटरामालियान निवासी संदीप अग्रवाल पुत्र श्याम मोहन अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक संख्या-यूके-18-ई-4171 को बीती 27 दिसंबर की रात करीब आठ बजे कोई चोरी कर ले गया। पुलिस ने धारा 379 आईपीसी के तहत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement