वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने काशीपुर कोतवाली के हेड कांस्टेबल को सम्मानित किया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने काशीपुर कोतवाली के हेड कांस्टेबल को सम्मानित किया

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए काशीपुर कोतवाली के हेड कांस्टेबल को सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई हेतु समय-समय पर उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें सम्मानित करते आ रहे हैं। इसी क्रम में उनके द्वारा काशीपुर कोतवाली के हेड कांस्टेबल महेश पंत को कोतवाली काशीपुर के अभियोग से संबंधित मालों का निस्तारण करने के संबंध में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement