भाजपा नेता डा. यूनुस चौधरी द्वारा क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों और युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

भाजपा नेता डा. यूनुस चौधरी द्वारा क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों और युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

 

 

जसपुर। ग्राम सभा बैलजुड़ी में भाजपा नेता डा. यूनुस चौधरी द्वारा क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों और युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान घर-घर में तिरंगे लगवाए गए। यात्रा में शामिल लोगों ने नारा लगाकर हर घर तिरंगा का संदेश दिया, जो सड़कों पर गुजरने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। सभी ने गर्व से तिरंगा झंडा फहराने और उसका सम्मान करने का संकल्प लिया। लोगों ने यात्रा के दौरान सेल्फी भी ली।भाजपा नेता डा. यूनुस चौधरी ने देश की आजादी के संबंध में बताते हुए कहा कि हमें अंग्रेजी हुकूमत से छुटकारा यूं ही नहीं मिल गया, इसके लिए तमाम हिंदुस्तानियों को अपनी जान की कुर्बानी देनी पड़ी। उन्होंने 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आहवान आमजन से किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement