भाजपा विधयक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि काशीपुर रोडवेज डिपो को रामनगर डिपो में विलय नहीं होने दिया जाएगा

काशीपुर। भाजपा विधयक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि काशीपुर रोडवेज डिपो को रामनगर डिपो में विलय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सीएम पुष्कर सिंह धामी के संपर्क में है तथा उनसे बात की है। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज रामनगर रोड स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि काशीपुर रोडवेज डिपो को रामनगर डिपो में शिफ्ट करने का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काशीपुर से विशेष लगाव है। इसलिए सीएम धामी द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया जायेगा जो काशीपुर के हित में न हो। उन्होंने कहा कि रोडवेज डिपो काशीपुर में ही रहे इसके लिए वह पूरा प्रयास करेंगे। विधायक त्रिलोक सिंह चीमाक्षने कहा कि इस समस्या का समाधन जल्द ही कराया जायेगा। इस दौरान पूर्व विधायकक्षहरभजन सिंह चीमा ने कहा कि कुछ समय पहले भी काशीपुर डिपो को रामनगर स्थानांतरण करने का निर्णय लिया गया था। उनके तथा जनता के विरोध को देखते हुए निर्णय वापस ले लिया गया। शासन, प्रशासन एवं सरकार से कहना है कि काशीपुर डिपो को स्थानांतरण न किया जाए। पूर्व विधायक ने कहा कि काशीपुर रोडवेज डिपो का रामनगर डिपो में विलय करने का यह निर्णय प्रशासन के द्वारा गुपचुप तरीके से लिया गया। चुपचाप लिया गया निर्णय यह साबित करता है कि काशीपुर को कुछ देने के बजाय प्रशासन काशीपुर में जो है उसे हटाने की नीयत रखता है। काशीपुर की जनता किसी भी कीमत पर यह बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि तीन-चार दिन के अंदर शासन के इसनिर्णय को वापस न किया गया तो जनता आंदोलन करेगी। इसके बावजूद भी शासन प्रशासन ने उचित निर्णय न लिया तो काशीपुर की जनता रामनगर से बाया काशीपुर जाने वाली बसों को रोकने के लिए मजबूर होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement