भाजपा ने जारी की विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों की सूची, ऊधमसिंह नगर से धीरेंद्र किसान मोर्चा व श्रीकांत बने पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष

रुद्रपुर/देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने कई मोर्चों के जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की है। जिसमें ऊधमसिंह नगर में लंबे समय से भाजपा से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है। जारी सूची के अनुसार धीरेंद्र मिश्रा को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष, श्रीकांत राठौर को अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष, शशांक बिष्ट को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष, हरीश राणा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष, विमला मुण्डेला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, महेन्द्र वाल्मिकी को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ अन्य जिलों में भी जिलाध्यक्ष बनाये गए हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement