गदरपुर में अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, तमंचे व असलाह बनाने के उपकरण बरामद

गदरपुर। थाना पुलिस द्वारा अवैध अस्लाह बनाने की फैक्ट्री में अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर तमंचा, अर्धनिर्मित तंमचे, उपरकरण के साथ बरामद किए हैं। आरोपी तंमचे बनाने के साथ ही उनकी सर्विस करने का भी काम करता थाउसके खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में आधा दर्जन केस दर्ज है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए 2500 सौ का ईनाम देने की घोषणा की है।

गदरपुर में अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, तमंचे व असलाह बनाने के उपकरण बरामद

एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ टीसी ने बताया की जिले में चल रहे अवैध हथियार पकड़ने की कार्यवाही के तहत गदरपुर पुलिस ने भाखडा पुल साबरी ईंट भट्टा के पास बास के पेड़ों के नीचे अवैध तमन्चो की फैक्ट्री चला रहे सिकन्दर पुत्र स्व. सतनाम निवासी ग्राम रायपुर थाना रुद्रपुर व गोविन्द उर्फ लड़ठा पुत्र गो मिस्त्री निवासी ग्राम चितरंजन पुर उधम सिंह नगर के द्वारा बनाये गये 315 बोर के 02 तमन्चे, 01 अदद तमन्चा 12 बोर, 02 अदद तमन्ये अर्धनिर्मित ( कुल 05 तमन्चे) व अवेध अस्लाह बनाने के उपकरण बरामद हुए तथा मौके से अभियुक्त सिकन्दर उपरोक्त को दिनांक 02/03.02 2023 की रात्रि 02.30 बजे गिरफ्तार किया गया जबकि अभियुक्त गोविन्द उर्फ लड्डा रात्री मे मौके का फायदा उठाकर उपरोक्त भागने में सफल रहा। इधर पुलिस आरोपी से तंमचे खरीदने वाले लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म एक्ट के अन्तर्गत FIR NO 27/2023 धारा 3/5/25 ARM ACT का पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। अभियुक्तगण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement