फाइनेंस कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर साइबर ठग ने फैक्ट्री कर्मी के बैंक एकाउंट से 45 हजार रुपये किए साफ

काशीपुर। निजी फाइनेंस कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर साइबर ठग ने फैक्ट्री कर्मी के बैंक एकाउंट से 45 हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर सौंपी है। टांडा उज्जैन निवासी गौरव कुमार एक कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार देर सायं एक नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आयी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बजाज फाइनेंस कंपनी से बोल रहा है। आपका क्रेडिट कार्ड बनाना है। जिस पर उसने अपने एटीएम कार्ड की सारी डिटेल उसको दे दी। इसके बाद साइबर ठग ने उसके बैंक एकाउंट से 45 हजार रुपए साफ कर दिये।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement