अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर द्वारा बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का किया स्वागत

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर द्वारा बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का किया स्वागत

 

 

काशीपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर द्वारा कुंडेश्वरी रोड स्थित शिवाय रिजॉर्ट में सम्मान समारोह आयोजित कर काशीपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने बार एसोसिएशन के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे, उपाध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा, सचिव नृपेंद्र चौधरी , सह सचिव सूरज कुमार,कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, आय व्यय निरीक्षक हिमांशु विश्नोई, पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल सिंह बल के अलावा कार्यकारणी सदस्यों कामिनी श्रीवास्तव, अर्पित कुमार सौदा, नरेश कुमार पाल, अमित कुमार गुप्ता, अमृत पाल सिंह, अविनाश कुमार, नरदेव सिंह सैनी, अमितेश सिसौदिया का माल्यार्पण कर, शाल ओढ़ाकर, भागवत गीता भेंटकर, गीता प्रेस की नए वर्ष की डायरी, पेन आदि भेंटकर सम्मनित किया। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष अमन शर्मा, संजय चतुर्वेदी, हरीश नेगी एडवोकेट, आनंद रस्तोगी एडवोकेट, अंशुमान, अरुण शर्मा, वेद प्रकाश विद्यार्थी, संजय शर्मा, अरविंद शर्मा, शशिकांत शर्मा, दीपक शर्मा, पवन चतुर्वेदी, मोहित गौड़ , अनमोल शर्मा, नवनीत शर्मा, कमलेश शर्मा, सुखबीर शर्मा, अमन शर्मा, सर्वेश शर्मा, आदि उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement