कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पशु चिकित्सा से जुड़े अधिकारियों की ली बैठक

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा कार्यालय, देहरादून में पशु चिकित्सा से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें पशुचिकित्सा संवर्ग को पूर्व में वैक्सीनेशन/जनगणना आदि कार्यों में लिए गए निर्णय के संबंध में विचार विमर्श किया। साथ ही पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट समस्याओं के निराकरण के विषय में भी चर्चा की।
कबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उत्तराखंड के पशुओं में तेजी से फैल रही लंपी त्वचा रोग की रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली और इस दिशा में शासन स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश सचिव को दिया। जिनके द्वारा मुझे प्रतिदिन इस संबंध में जानकारी मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement