खेड़ा चामुण्डा मंदिर में हुई मारपीट प्रकरण में 8 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

रुद्रपुर। बीती शाम खेड़ा कॉलोनी मे पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों मे हुई मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण में शामिल 8 लोगों व अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 323 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें गत रात्रि पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में मारपीट हो गई थी। जिसमें मारपीट से बचने के लिए युवक खेड़ा के चामुंडा मंदिर में हो रहे धार्मिक अनुष्ठान के बीच मंदिर गेट से अंदर घुस गया। जिसके बाद उसके पीछे कुछ अन्य युवक भी मंदिर में घुस गए हालांकि मंदिर में मौजूद धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। पूरे प्रकरण की सीसीटीवी जांच के बाद मामला साफ हो पाया। जानकारी देते हुए रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया बताया कि गत रात्रि चामुण्डा मंदिर में हुए मारपीट व धार्मिक अनुष्ठान में प्रवेश मामले में गंभीरता को देखते हुए आठ नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जिसमें दो नाबालिग हैं जिन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं पूरे मामले की जांच उपनिरीक्षक केसी आर्य को सौंपी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement