चरण सिंह ने लिया उधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक का चार्ज

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड रुद्रपुर में नए सचिव महाप्रबंधक चरण सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। चरण सिंह का स्थानांतरण जिला सहकारी बैंक हरिद्वार से जिला सहकारी बैंक उधम सिंह नगर के लिए हुआ है। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर बैंक के प्रभारी सचिव महाप्रबंधक दिग्विजय सिंह, उप महाप्रबंधक कविता गोदियाल, बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक हरि सिंह यादव, संजय कुमार शर्मा, रेशम सिंह, पी के मौर्य, सूरज सिंह मेहता, सुषमा, पुष्प लता, अजय कुमार सिंह, महेश कुमार, अंकुर आनन्द, जगदीश चंद्र जोशी, हिमांशु पाण्डे, प्रयाग दत्त पांडे, ललित कुमार, गौरव सिंह, आंचल, शिवांगी भट्ट, सोनम आदि स्टाफ़ ने उनको कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी है। चरण सिंह ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया है कि बैंक का कार्य पूर्व की भांति जारी रहेगा और उनके द्वारा बैंक की विकास योजनाओं को पूर्ण सहयोग के साथ लागू किया जाएगा ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement