मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे ऊधमसिंह नगर, G-20 सम्मेलन के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन को दी बधाई

खटीमा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को देहरादून से हेलीकॉप्टर प्रस्थान कर लोहिया हेड हेलीपेड पहुंचे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, पूर्व विधायक डा0 प्रेम सिंह राणा व जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मा0 मुख्यमंत्री ने G20 समित के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिला प्रशासन को बधाई दी। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड गेस्ट हाउस में दूर दराज से आए लोगों से मिले व उनकी समस्या भी सुनी।
इस अवसर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, पूर्व विधायक डा0 प्रेम सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा, मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, रमेश चंद्र जोशी, रामू जोशी, प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ भास्कर संभाल, दान सिंह, हिमांशु बिष्ट, संतोष अग्रवाल, अमित पांडे, जीवन धामी, अजय मोर्या आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement