महिला अभिकर्ता के 2.50 लाख रुपये उड़ा ले जाने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*महिला अभिकर्ता के 2.50 लाख रुपये उड़ा ले जाने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 

काशीपुर। डाकखाने में पैसे जमा करने गई महिला अभिकर्ता के 2.50 लाख रुपये उड़ा ले जाने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोहल्ला गंज निवासी रजनी सिंघल पत्नी मानकृष्ण सिंघल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि वह डाकघर में अभिकर्ता है। 29 अगस्त को वह लोगों से एफडी के लिए दिए गए 2.50 लाख रुपये जमा कराने मुख्य बाजार स्थित डाकखाने गई थी। उसने रुपयों से भरा बैग काउंटर पर रख दिया और कुछ अन्य काम में लग गई। कुछ देर बाद जब महिला अभिकर्ता ने देखा तो काउंटर से उसका बैग गायब था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लियि। गुरुवार दोपहर एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि इस मामले में मौहल्ला जुलाहान जसपुर निवासी फरियाद हुसैन तथा मौहल्ला चौहान पट्टी जसपुर निवासी जमशेद पुत्र मौहम्मद हनीफ को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। फरियाद के कब्जे से 20 हजार रूपये जबकि जमशेद के कब्जे से 80 हजार रूपये बरामद करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक पुलिस ने कब्जे में ली है। टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई चित्रगुप्त, सुनील सुतेड़ी, दीपक जोशी, हेड कां. अनिल मनराल, कां. अनिल आगरी, जगदीश भट्ट, कैलाश चन्द्र, सुरेन्द्र सिंह अमरदीप थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement