बागेश्वर उपचुनाव: जनता ने पास कर दिया सीएम धामी को, राजनीतिक कद बढ़ा

बागेश्वर उपचुनाव: जनता ने पास कर दिया सीएम धामी को, राजनीतिक कद बढ़ा

 

 

देहरादून। बागेश्वर विधान सभा उप चुनाव में जनता ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को जिता कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पास कर दिया है। तमाम कोशिशों के बाद भी कांग्रेस कोई करिश्मा नहीं दिखा पाई। माना जा रहा है कि जनता का रूझान अभी भी पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी सरकार के पक्ष में है। यह परिणाम एक तरह से लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल की तरह हैं।

 

बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस ने बदलाव के लिए पूरी ताकत झौंकी थी। कांग्रेस नेता हरीश रावत ने एक हफ्ते बागेश्वर में डेरा जमाए रखा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और अन्य नेताओं ने भी मतदाताओं का रुझान कांग्रेस के पक्ष में करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली पर बागेश्वर की जनता ने जीत की मुहर लगा दी। हालांकि आपदा के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिर्फ दो दिन का ही समय चुनाव प्रचार में दे सके। कांग्रेस के तमाम मुद्दे जनता ने नकार दिए और भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को 28 सौ से अधिक मतों के अंतर से विजयी बनाया।

 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बागेश्वर के चुनाव परिणाम से यह साबित हो गया है कि हवा का रुख अभी भी भाजपा की ओर है। मुख्यमंत्री धामी के प्रति जनता का अगाध विश्वास है। इसे लोकसभा के सेमीफाइनल के रूप में भी देखा जा रहा है। चुनाव परिणाम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक कद बढ़ा है। माना जा रहा है कि भाजपा अपनी अभेद्य रणनीति के चलते लोकसभा चुनाव में भी बेहतर परिणाम हासिल करेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement