एक्शन में सीएम: देहरादून आरटीओ दफ्तर में छापा, RTO निलंबित, पढ़िये पूरी खबर

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून आरटीओ ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। जिसमें करीब 80 प्रतिशत स्टाफ कार्यालय से गायब मिला। निरीक्षण के दौरान आरटीओ दिनेश पठोई दफ्तर से गायब मिले, जिन्हें सीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कई कर्मचारी समय से दफ्तर नहीं पहुंचे थे, जिन्हें सख्त हिदायत भी दी गई। सीएम के आरटीओ कार्यालय में आचनक की गई छापेमारी से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement