



काशीपुर में कंपनी इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
काशीपुर। रामनगर रोड स्थित एक कंपनी में तैनात इंजीनियर जसपुर खुर्द पशुपति विहार की कृष्णा कॉलोनी निवासी विजय कुमार (45) पुत्र देवेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि सोमवार सायं घर में अचानक उनकी तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक विजय कुमार रविवार को नाइट ड्यूटी कर सोमवार सुबह घर आ गए थे। दिनभर घर में ही थे। शाम को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। जिसे परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

