आगामी नगर निगम चुनाव में बहुजन समाज पार्टी सभी वार्ड में अपने प्रत्याशी उतारेगी..शमशुद्दीन, पूर्व पालिकाध्यक्ष

*आगामी नगर निगम चुनाव में बहुजन समाज पार्टी सभी वार्ड में अपने प्रत्याशी उतारेगी..शमशुद्दीन, पूर्व पालिकाध्यक्ष*

 

 

 

काशीपुर। बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज एक बैठक पूर्व पालिकाध्यक्ष शमसुद्दीन कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम के आगामी चुनाव पर चर्चा हुई। तय हुआ कि सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे जाएंगे। बताया गया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए घर-घर जाकर युवा सदस्य अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में प्रदेश सचिव राजेश गौतम, जिलाध्यक्ष लेखराज गौतम, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमसुद्दीन, पूर्व विधायक प्रत्याशी जिला उपाध्यक्ष अफसर अली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्मल सिंह सैनी, अशरफ एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष डॉ. एमए राहुल, गौरव कश्यप, मोनू बाल्मीकि, आफताब आलम, यूनुस सैफी, कमर अब्बास मौजूद रहे। इस दौरान साहिब सकलानी अपने समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement