-: Advertisement :-
Home उत्तराखंड रविन्द्र नगर पुल के निर्माण को लेकर मेयर ने PWD के अधिकारियों...

रविन्द्र नगर पुल के निर्माण को लेकर मेयर ने PWD के अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 37 रविन्द्र नगर और वार्ड नंबर 7 शिवनगर को जोड़ने वाले पुल के निर्माण के लिए मेयर रामपाल सिंह ने शुक्रवार को नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। मेयर ने कहा कि इसी माह पुल का निर्माण शुरू हो जायेगा। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को जल्द से जल्द डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये।
कल्याणी नदी पर बने रविन्द्र नगर और शिवनगर को जोड़ने वाले पुल का निर्माण लम्बे समय से नहीं हो पाने के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके लिए कई बार लोगों ने आंदोलन भी किये। अब इस पुल के निर्माण की कवायद तेज हो गयी है। इसी को लेकर शुक्रवार को मेयर रामपाल सिंह ने लोनिवि के अधिकारियों और नगर निगम के अधिकारियों के साथ पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। मेयर ने अधिकारियों को पुल निर्माण के लिए जल्द डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। साथ ही मेयर ने पुल निर्माण में देरी के लिए स्थानीय लोगों के समक्ष खेद भी जताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पास उच्च तकनीक से पुल बनाने के लिए तकनीकी स्टाफ की कमी थी जिसके चलते इस पुल का निर्माण लटका हुआ था। अब उनके अनुरोध पर लोनिवि इस पुल को बनाने के लिए तैयार हुआ है। मेयर ने कहा कि मैं वहीं वायदा करता हूं जो पूरा करता हूं। इसीलिए इस पुल पर मैं आज तक नहीं क्यों कि नगर निगम इस पुल को बनाने की स्थिति में नहीं था। आज पुल बनाने की स्थिति में हैं इसी लिए आये हैं । मेयर ने कहा नगर निगम बोर्ड में इसका प्रस्ताव पारित होने के बाद बजट भी जारी हो चुका है। पुल के निर्माण में 40 से 50 लाख की लागत आयेगी। मेयर ने कहा कि इस पुल इस पुल के निर्माण से इलाके की समस्या हमेशा के लिए खत्म होगी और हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मेयर ने कहा कि लोनिवि इसका प्रोजेक्ट तैयार कर जल्द काम शुरू कर देगा। इसी महीने में इसका भूमि पूजन करके इसका निर्माण शुरू कराया जायेगा। मेयर ने कहा शहर का विकास उनकी प्राथमिकता है। शहर को जलभराव से निजात दिलाने के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए सिचाई विभाग के माध्यम से बड़ा प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है।मेयर ने कहा कि शहर के हित में जो भी संभव होगा उसके लिए वह पीछे नहीं हटेंगे। कल्याणी नदी के आस पास रह रहे लोगों से नदी में कूड़ा न डालने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह नदी हम सबकी है। इस में कूड़ा डालने की परंपरा खत्म नहीं हुई तो जब भी बाढ़ आयेगी इसका नुकसान आस पास रहने वाले लोगों को ही उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें। मेयर ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए टेंडर हो चुका है जल्द ही नगर निगम के वाहन कूड़ा कलेक्शन के लिए डोर टू डोर पहुंचना श्ुारू हो जायेंगे।
इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि मेयर रामपाल सिंह के कार्यकाल में शहर में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। जितना काम मेयर रामपाल सिंह ने किया है उतना आज तक नहीं हुआ। नगर निगम क्षेत्र में जो गांव शामिल किये गये थे उनमें भी विकास कार्यों लगातार जारी हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। आगे भी विकास की गति थमने नहीं दी जायेगी। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर मेयर रामपाल सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा और पार्षद बबलू सागर का क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राजकुमार फुटेला, लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजेन्द्र सिंह,गजेन्द्र पाल, वर्क एजेंट सागर नेगी, संजय हालदार, अनीता बरेठा, डी के शर्मा, वीरेन्द्र तिवारी, नरेश उप्रेती सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read

मेट्रोपोलिस सिटी में द्वारा गणेश महोत्सव पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व संजय ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुँच कर दीप प्रज्वलित...

रूद्रपुर।मेट्रोपोलिस सिटी में द्वारा गणेश महोत्सव पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व संजय ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुँच कर दीप प्रज्वलित...

कच्ची शराब के साथ पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

कच्ची शराब के साथ पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार     काशीपुर। थाना कुंडा पुलिस द्वारा 19 लीटर कच्ची शराब के साथ एक शराब...

शिक्षा के मंदिर में शिक्षाक ही बना भक्षक,पढ़िए पूरी ख़बर क्या है मामला

शिक्षा के मंदिर में शिक्षाक ही बना भक्षक -विभाग के अधिकारियों के पहुंचने से पहले आरोपी प्रधानाध्यापक मौके से फरार दिनेशपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय उदयनगर के...

रुद्रपुर ऑटो डीलर यूनियन का हुआ गठन

*रुद्रपुर ऑटो डीलर यूनियन का हुआ गठन*   आज फ़ॉर विलर व टू विलर यूनियन का हुआ गठन जिसमे सर्वसम्मति से सरप्रस्त- जितेंद्र कुमार,प्रदीप अरोरा,उमेश कुमार...
Related News

CM धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार, कहा- नारी शक्ति वंदन विधेयक मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में सराहनीय कदम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक देश में मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में सराहनीय कदम है। लोकसभा और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!