पूर्व विधायक ठुकराल ने मां भगवती जागरण में ज्योत जलाकर किया शुभारंभ, आयोजकों ने किया स्वागत

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 36 की घासमंडी में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां भगवती के जागरण का ज्योत जलाकर शुभारम्भ किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मत्था टेका एवं माता का जागरण में भजन गायकों ने पूरी रात भजनों से मां भगवती का गुणगान कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जागरण के शुभारम्भ अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है। धार्मिक आयोजन आपसी सदभाव बढ़ाने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। श्री ठुकराल ने कहा आप पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति से दूर होती जा रही है। अपनी संस्कृति को बचाने के लिए आज युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक आयोजना से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही ऐसे आयोजनों से आसुरी शक्तियों का भी नाश होता है। इस अवसर पर आयोजकों ने पूर्व विधायक ठुकराल व समाजसेवी संजय ठुकराल, पार्षद रंजीत सागर, पूर्व पार्षद महेंद्र आर्य, कमल राणा, दीपक सागर, सुनील सागर को अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement