व्यापारियों के समर्थन में कांग्रेसियों ने फूंका जिला प्रशासन व भाजपा सरकार का पुतला

रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा व्यापारियों के समर्थन में दशकों पुराना व्यापार कर रहे रोडवेज के सामने व्यापारियों की दुकानों को उजाड़ने के विरोध में जिला प्रशासन व भाजपा सरकार का पुतला डी डी चौक पर दहन किया और जिला प्रशासन व भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि दशकों पुराना व्यापार कर रहे रोडवेज के सामने व्यापारियों की दुकानों को उजाड़ना गलत है, श्री तनेजा ने कहा कि जब शहर के चारों तरफ बाईपास का निर्माण किया जा रहा है तो व्यापारियों को उजाड़ना उचित नहीं है। प्रशासन पहले नैनीताल हाईवे से सरकारी विभागों का अतिक्रमण हटाए उसके बाद ही व्यापारियों को उजाड़ने के बारे में सोचें तनेजा ने कहा कि चाहे बीएसएनएल की बिल्डिंग हो या पोस्ट ऑफिस, नगर निगम, सिंचाई विभाग, रोडवेज हो सभी सरकारी विभागों ने अतिक्रमण कर रखा है लेकिन प्रशासन गरीब व्यापारियों को उजाड़ने पर उतारू है तनेजा ने कहा कि हम जी 20 सम्मेलन का उत्तराखंड में आयोजन होने पर स्वागत करते हैं लेकिन जी 20 सम्मेलन की आड़ में जिला प्रशासन द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारी जी 20 सम्मेलन में हर तरीके से साथ देने को तैयार हैं कांग्रेस पार्टी हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ी है और उनके आंदोलन में हमेशा साथ रहेगी तनेजा ने कहा कि आज भाजपा सरकार लोगों को उजाड़ने का काम कर रही है जबकि कांग्रेस ने हमेशा लोगों को बसाने का काम किया है इस दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश बावरा वरिष्ठ नेता गोपाल भसीन वरिष्ठ नेता साजिद खान नगर निगम में विपक्ष के नेता मोनू निषाद वरिष्ठ नेता विजय यादव पार्षद सुरेश गोरी राजेश कुमार मोहन भारद्वाज अबरार अहमद परवेज कुरैशी युवा नेता सोफिया नाज़ महामंत्री विजय अरोरा राजीव कामरा युवा नेता सुनील आर्य सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी महिला कांग्रेस की अध्यक्षा मोनिका ढाली सपना गिल प्रकाश शर्मा रामकृष्ण कनोजिया फरमान सिद्दीकी जमुना कोली खगपति विश्वास उमर अली अशोक मंडल नासिर खान आशीत बाला अरविंद सक्सैना सुरेश जोशी राधेश्याम बंसल विमल गंगवार हरीश जोशी राजीव यादव गौरव खुराना आमिर हुसैन अबरार अहमद उमर खान अशफाक अंसारी जमुना कोहली परवेज कुरेशी बाबू विश्वकर्मा रविंद्र गुप्ता सतीश राजपूत इदरीश गोला नज़ीर अहमद शिवपद सरकार विमल घरामी विष्णु मंडल आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement