केंद्र सरकार की तानाशाही पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा पत्र

रुद्रपुर। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी व कांग्रेस कार्यालय पर की जा रही कार्यवाही को लेकर ऊधमसिंह जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। कार्यकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यायल पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र सौंपा है।

केंद्र सरकार की तानाशाही पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा पत्र
जानकारी देते हुए कार्यकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार द्वेष की राजनीति करतेे हुए लोकतंत्र का खुला मजाक उड़ाया जा रहा है। मोदी सरकार के इशारे पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी के माध्यम से उत्पीड़नात्मक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही राजनैतिक द्वेष भावना के चलते नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय को सील करते हुए केन्द्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बबर्रता के साथ लाठी चार्ज किया गया है। जिसका ऊधमसिंह नगर जिला कांग्रेस पार्टी विरोध करते हुए कड़ी निंदा करती है। जिसके चलते देशभर में कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर कहा है कि राजनैतिक द्वेष भावना के चलते की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाही पर तुरंत रोक लगाई जाये एवं नेताओं व कार्यकर्ताओं पर किये गए बर्बर लाठीचार्ज के दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये।
प्रदर्शन करने वालों में सीपी शर्मा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, पुरुषोत्तम अरोरा, नन्द किशोर गंगवार, पवन वर्मा, रवेन्द्र गुप्ता, मोनिका ढ़ाली, सोनू शर्मा, तारावती, मोहन कुमार पार्षद, मधु सिकदार, प्रीति समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement