कांग्रेसियों ने पार्टी को मजबूत बनाने हेतु टांडा उज्जैन में जनसंपर्क किया

कांग्रेसियों ने पार्टी को मजबूत बनाने हेतु टांडा उज्जैन में जनसंपर्क किया

काशीपुर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार महानगर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी काशीपुर मुशर्रफ हुसैन ने अपने प्रतिदिन के जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड नंबर-13 टांडा उज्जैन पश्चिम में राजीव शर्मा के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए विचार विमर्श किया एवं आने वाले निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर
महेंद्र चौधरी, सरताज खान, सुबोध भारद्वाज, अनिल चौहान, राजेंद्र कुमार शर्मा, विजय चौहान, नासिर हुसैन, मोहम्मद उस्मान, सुनील चौहान, रामस्वरूप, हरविंदर शर्मा, हनीफ गुड्डू आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement