कुमाऊ कमिश्नर ने बेस अस्पताल में खामियों पर अफसरों को लताड़ा 

कुमाऊ कमिश्नर ने बेस अस्पताल में खामियों पर अफसरों को लताड़ा

अस्पताल में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए

 

 

हल्द्वानी बेस अस्पताल में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अचानक छापेमारी की कमिश्नर दीपक रावत बेस अस्पताल में संचालित डायलिसिस सेंटर में पहुंचे जहां उन्हें काफी खामियां मिली उन्होंने डायलिसिस सेंटर चलाने वाली आउटसोर्स एजेंसी और अस्पताल के सीएमएस को जमकर फटकार लगाई और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए कुमाऊ कमिश्नर के छापे से अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा

कुमाऊ कमिश्नर ने डॉक्टर समय पर उपलब्ध रहते हैं या नहीं इसके लिये उन्होंने एक महीने का सीसीटीवी फुटेज निकाल कर चेक करने के निर्देश भी दिए

कुमाऊं कमिश्नर ने डायलिसिस सेंटर पर रोज अधिकारियों को निरीक्षण करने को कहा उन्होंने कहा कि 70 मरीज का रोजाना डायलिसिस होता है और हालात इतने खराब हैं कि मरीज के लिए बेड तक उपलब्ध नहीं है लिहाजा उन्होंने सख्त निर्देश दिए की व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारा जाए और संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजी हेल्थ को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement