



नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह
अल्मोड़ा में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दी जिम्मेदारियां
अल्मोड़ा 4 जून को राहुल गांधी की रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन महारा अल्मोड़ा पहुंचे। राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है इसे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की जनता बदलाव चाहती है राहुल गांधी का आगमन उत्तराखंड की जनता की जो परिवर्तन की चाहत है उसको ताकत और शक्ति देगा
वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में विकास के कई आयाम स्थापित किए जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 15 साल के कार्यकाल में अपने वादे पूरे नहीं किए और जनता को गुमराह करने का काम किया है और राज्य में भ्रष्टाचार के साथ-साथ कानून व्यवस्था चरमराई हुई है
बता दे कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4 और 5 जून को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे 4 जून को अल्मोड़ा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन (4 जून) वह पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे और 5 जून को देहरादून में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस इस रैली के जरिए राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, पलायन और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को प्रमुखता से उठाएगी
बाइट – करन महरा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
बाइट- हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री
बाइट – यशपाल आर्य , नेता प्रतिपक्ष

