कांग्रेस का प्रदर्शन मात्र नौटंकीः शर्मा

कांग्रेस का प्रदर्शन मात्र नौटंकीः शर्मा
रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को नौटंकी करार दिया है। जारी बयान में भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है और जनता को गुमराह करने के लिए तरह-तरह के हथकण्डे अपना रही है। रूद्रपुर में सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन फ्लॉप शो साबित हुआ है। दो दो जिलों से भीड़ बुलाने के बावजूद कांग्रेस दो हजार की भीड़ नहीं जुटा पायी। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में धामी सरकार पारदर्शिता से काम कर रही है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद है। युवा मुख्यमंत्री धामी प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की सरकार चला रहे हैं। धामी सरकार ने प्रदेश में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। उत्तराखण्ड आज मॉडल प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। कांग्रेस विकास कार्यों में रोड़े अटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठ का जनता आगामी चुनावों में करारा जवाब देगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement