अनुसूचित मोर्चा ने ग्राम रतनपुरा में बजट पर की चर्चा

बाजपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रतनपुरा में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता रुद्रपुर मेयर रामपाल सिंह ने कहां सरकार द्वारा सीवर लाइन का काम जो अमानवीय तरीके सफाई कर्मचारियों से कराया जाता था।वह जैट मशीनों के द्वारा कराया जायेगा इसका प्रावधान बजट में किया गया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा हुकुम सिंह ने की कार्यक्रम को संबोधित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार ने कहा कि बजट सर्व व्यापी सर्व स्पर्शी गरीब एवं मध्य वर्ग के परिवारों के लिए अच्छा आया है। इसमें हर समाज का ध्यान रखा गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ जीवन के लिए मोटे अनाज उपयोग का बजट में प्रावधान किया है।पूरी दुनिया भी मोटे अनाज की तरफ देख रही है।इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मोहर दिवाकर,गुरमुख सिंह ,मन्नू सिंह ,रघुवीर सिंह,गुरजीत सिंह ,राजकुमार ,यशपाल सिंह, परमजीत सिंह ,गोविंद सिंह अजीत मलिक, रश्मि दिवाकर, प्रेम सिंह, मोनू कश्यप,विक्रम सिंह,राजू मौर्य, निशू ,अनीता, मीनाक्षी, सुरेंद्र सिंह पोला, बबलू सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement