पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र निरस्त करने की मांग 

पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र निरस्त करने की मांग

 

रुद्रपुर -सामान्य महिला द्वारा मिली भगत कर पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर विरोध जताते हुए एक व्यक्ति ने जिला निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी को पत्र देकर पिछड़ी जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने की मांग की है। जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए गए पत्र में शैलजा फॉर्म गंगापुर रोड नीलकंठ मंदिर वार्ड नंबर 12 खेड़ा निवासी बलकार सिंह पुत्र इंद्र सिंह ने बताया कि लालपुर निवासी बलविंदर कौर पत्नी रणजीत सिंह ने नियमों को ताक में रखते हुए स्थानीय निकाय चुनाव में लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अधिकारियों से मिली भगत कर महिला पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र हासिल कर लिया है, जबकि जट सिख होने के कारण वह महिला सामान्य जाति में आती है ।उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाग लेने के लिए तहसील रुद्रपुर से पिछडी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। ऐसे में पूरे मामले की जांच कर उसकी पिछड़ी जाति प्रमाण पत्र को निरस्त किया जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement