*बाजपुर में आतंकवाद का पुतला फूंका कड़ा सबक सिखाने की मांग*

*बाजपुर में आतंकवाद का पुतला फूंका कड़ा सबक सिखाने की मांग*

*आतंकी हमला राजनीतिक अवसर नहीं चुनौती है*

*चुनावी राजनीति से हटकर देश की सुरक्षा पर ध्यान दें गृहमंत्री -बाजवा*

पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आक्रोशित लोगों ने आज भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर आतंकवाद का पुतला दहन कर जोरदार आक्रोश व्यक्त किया।
साथ ही भारत सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवादियों और उनके पनाहगारों को भी सबक सिखाने की मांग की।
किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला राजनीतिक दलों के लिए अवसर न होकर पूरे देश के लिए एक चुनौती है इस चुनौती को एक जड़ता से ही निपटा जा सकता है किसी भी राजनीतिक दल को ऐसी संवेदनशील परिस्थितियों में राजनीति के अवसर नहीं तलाशने चाहिए देश के गृहमंत्री को भी विभिन्न प्रदेशों में अपनी पार्टी की सरकार बनाने में अधिक समय न देकर देश की सुरक्षा पर प्राथमिकता से जोर देना चाहिए।आतंकवाद को जड़ से खत्म करना बेहद जरूरी है हमारे देश के बहुत से परिवारों के घर आज करुण क्रंदन चल रहा है लेकिन बहुत से मौका परस्त लोग ऐसे विषय पर भी राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं जो बेहद निंदनीय है। जम्मू कश्मीर से हवाई यात्रा का किराया भी कई गुना बढ़ा दिया गया है जो की असंवेदनशीलता की प्रकाष्ठा है सरकार को इस पर भी ध्यान देना चाहिए बहुत सी प्राइवेट कंपनियां इस आपदा में भी अवसर तलाश रही है इन पर लगाम लगानी चाहिए। इस अवसर पर दर्शन लाल गोयल,अमर नाथ शर्मा, सिकंदर सिंह, मन्ना सिंह, योगेश सैनी, पूरन सिंह,रवि बरुआ,बब्बू सागर,ख़ेम कारण सैनी,सतपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, परमजीत सिंह, अमित सैनी विशाल सैनी, जीवन सिंह सिद्धू, सोनू निगम, दौलत सिंह आदि भूमि बचाओ मुहिम के कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement