विवाहिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज कराया

विवाहिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज कराया

काशीपुर। विवाहिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला कटरामालियान निवासी दीपा पुत्री नन्हें ने कहा है कि उसका विवाह 19 अप्रैल 2019 को मुरादाबाद के देहरी गांव निवासी दिनेश कुमार के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद पति दिनेश, ससुर बलजीत सिंह, सास मूर्ति देवी व जेठ चरन सिंह कम दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करने लगे। दो बार महिला हेल्प लाईन में कांउसलिंग के बाद वह ससुराल चली गई, लेकिन फिर भी उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। 04 जनवरी 2023 को ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement