पैगा पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन करते हुए तीन मकान मालिकों के काटे चालान

पैगा पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन करते हुए तीन मकान मालिकों के काटे चालान

काशीपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस ने 56 किरायेदारों का सत्यापन करते हुए तीन मकान मालिकों का चालान किया। पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र में डोर टू डोर पहुंची पुलिस टीम ने 56 किरायेदारों का सत्यापन जांचा-परखा, जो कि सही निकला। इस दौरान तीन मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन न कराए जाने पर पुलिस ने धारा 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत दस दस हजार रुपए के चालान किए। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल मोहित कुमार, प्रकाश भोजक, महेश रोकली, अमित कुमार थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement