किच्छा में राम के राजतिलक के साथ रामलीला का हुआ समापन, प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

किच्छा। शहर में 10 दिन से चल रही प्रभु श्री राम की लीला के अंतिम दिन प्रभु श्री राम का राजतिलक कर रामलीला का समापन हो गया। नव युवक कला केंद्र के तत्वाधान में पुरानी गल्ला मंडी स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के अंतिम दिन विभीषण को लंका का राज प्रदान करने के बाद राम ने अयोध्या वापसी की। वहां पलक पावडे बिछाए भरत ने उनको उनकी राजगद्दी सौंपी। वहीं गुरु वशिष्ट ने भगवान राम का तिलक कर उनका राजतिलक किया। वहीं इससे पूर्व कल की रामलीला का शुभारंभ व समापन नगर के उद्योगपति हनुमान इंडस्ट्रीज के स्वामी सुरेंद्र मित्तल के परिवार द्वारा किया गया। वही रामलीला कमेटी ने कार्यक्रम के अतिथि सुरेंद्र मित्तल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सुरेंद्र मित्तल परिवार द्वारा रामलीला के समस्त कलाकारों को पुरस्कार दिए गए। इस दौरान सुमित मित्तल, पुनीत मित्तल सहित रामलीला कमेटी के संरक्षक लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, रिंकल गुप्ता, मनोज गुप्ता, हरीश सक्सेना, डब्बू अग्रवाल मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement