IPS बरिंदरजीत द्वारा किये तबादलों पर DIG नीलेश आनंद भरणे ने लगाई रोक, जानिये क्या है मामला

हल्द्वानी। आईपीएस बरिंदरजीत सिंह द्वारा बीते दिनों किये गए तबादलों पर डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने रोक लगा दी है। जिसपर डीआईजी नीलेश आनंद भरणे का कहना है कि बिना उच्चाधिकारियों की सहमति व राय के बिना तबादले किये गए थे, जिसपर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
बता दें बीते कुछ दिन पूर्व जिले में क्षेत्राधिकारी व कोतवालों के हुए तबादले पर तत्काल प्रभाव से रोक लग गई है। पूर्व एसएसपी बरिंदरजीत सिंह द्वारा बिना उच्चाधिकारियों से राय लिये बिना सीओ व इंस्पेक्टरों के किये गए तबादले पर डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने रोक लगा दी है। बताते चलें कुछ दिन पूर्व आईपीएस बरिंदरजीत सिंह द्वारा एसएसपी रहते हुए बिना उच्च अधिकारियों से राय लिये कुछ सीओ व इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिये गए थे, जिसपर टीम ने डीआईजी नीलेश आनंद भरणे का पक्ष जाना। जिसको गंभीरता से लेते हुए बिना उच्चाधिकारियों की राय व सलाह के किये गए तबादलों पर डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने रोक लगा दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement