काशीपुर मीडिया सेंटर की मासिक बैठक में अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

काशीपुर मीडिया सेंटर की मासिक बैठक में अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

काशीपुर। जनहित एवं पत्रकार हित के लिए समर्पित “काशीपुर मीडिया सेन्टर” की मासिक बैठक में कई अहम मुद्दों पर विचार मंथन कर सहमति व्यक्त की गई। पिछली बैठक का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष सोनू जैन ने बैठक की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि संगठन में कुछ नये सदस्यों को जोड़ने का विचार है, जिस पर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी समेत अन्य पदाधिकारियों एवं‌ सदस्यों ने सशर्त सहमति प्रदान की। इस पर भी सहमति बनी कि निर्धारित किया गया सदस्यता शुल्क एक बार और मासिक शुल्क प्रतिमाह कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता के पास समय से जमा कर दिया जाये। इस बीच कुछ सदस्यों ने सदस्यता शुल्क जमा भी किया। बैठक में एक अहम मुद्दे पर चर्चा करते हुए तय किया गया कि संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची प्रशासन को सौंपी जाएगी। संगठन से जुड़े पत्रकारों के वाहनों पर “काशीपुर मीडिया सेन्टर” के स्टीकर लगाये जाएंगे, ताकि एक्टिव पत्रकारों को कहीं कोई दिक्कत पेश न आये। बैठक के अंत में जनहित के एक अहम मुद्दे पर व्यापक चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि काशीपुर क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों द्वारा सवारियों से मनमाना किराया वसूले जाने के संबंध में “काशीपुर मीडिया सेन्टर” द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों के लिए स्टैंड बनाये जाने के साथ ही रूट व रेट निर्धारित करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी, जिस पर सभी ने एकमत से सहमति प्रदान की। बैठक में वरिष्ठ महामंत्री विपिन चौहान, महामंत्री गजेन्द्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रफी खान, सचिव करन सिंह, नवीन अरोरा, दीपक बुधानी, सुनील कोठारी, मिर्जा अजीम बेग, बाटुल डोनाल्ड, मौ. नफीस, नाजिम मंसूरी, मौ. शमी, अभिषेक रावत, मौ. अकरम, अशोक सिंधवानी, अनिल सिंधवानी, कुंदन विष्ट, माणिक गुप्ता, मुकुल मानव, राजू सिंह, अतुल तिवारी व फरीद सिद्दीकी आदि पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement