किच्छा मारपीट प्रकरण के खुलासे से असंतुष्ट किच्छा विधायक, कल एसएसपी दफ्तर पर देंगे धरना

किच्छा। जिला व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल के पुत्र दीप हंसपाल पर गत दिनों अज्ञात हमलावरों द्वारा हमला किए जाने के विरोध में कल किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ एसएससी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे उनके धरना प्रदर्शन में रुद्रपुर नगर के अनेकों व्यपारी भी शिरकत करेंगे।
रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने जाने बताया कल 15 नवंबर को किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल के पुत्र के ऊपर गतदिनो अज्ञात हमलावर द्वारा हमला किया था जिसमें उनको गंभीर चोटे आई थी जिसे गुस्साए व्यापारी कल किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे
उन्होंने यह भी कहा कि किच्छा में आए दिन व्यपारियों पर हमला हो रहे है जिसपर किच्छा पुलिस मूक दर्शक के रूप मै अपना रोल अदा कर रही है,पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यपारियों में भारी रोष है।
किच्छा में बिगड़ी कानूनी व्यवस्था को लेकर कल किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसमें रुद्रपुर के व्यापारी भी धरने प्रदर्शन में शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement