G-20 सम्मेलन को लेकर जिलाधिकारी पंत ने तैयारियों को लेकर कैम्प कार्यालय में विस्तार से की समीक्षा

दायित्वों व जिम्मेदारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: पंत
रूद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने शुक्रवार का जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु चल रही तैयारियों की कैम्प कार्यालय में विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि यात्रा मार्ग को आवागमन हेतु स्वच्छ, सुन्दर तथा सुगम्य बनाया जाये। जिलाधिकारी ने एनएचएआई, विद्युत, पेयजल, अधिशासी अधिकारियों, जिला विकास प्राधिकरण, नगर निगम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी तैयारियां समयबद्धता से पूरी करने हेतु डे-प्लान के अनुसार प्रगति रिपोर्ट व्हाट्सअप के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सौंपे गए दायित्वों एवं कार्यों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी। जिलाधिकारी ने सौंपे गए दायित्वों एवं कार्यों का पूरी संजीदगी से निर्वहन करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
बैठक में एनएचएआई, पेयजल निगम, विद्युत, नगर निगम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियो ने चल रहे कार्यों के बारे में विस्ताार से जानकारी दी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, प्रशिक्षु आईएएस अनामिका, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement