Homeउत्तराखंडश्री साई कॉलेज में मनाया गया दीवाली महोत्सव

श्री साई कॉलेज में मनाया गया दीवाली महोत्सव

Spread the love

श्री साई कॉलेज में मनाया गया दीवाली महोत्सव

 

जसपुर। श्री सांई कॉलेज में दीपावली के शुभ अवसर प रंगोली व दीप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नर्सिंग, फार्मेसी, पालिटेक्निक, डिग्री तथा बीएड. के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। चयन कमेटी के द्वारा प्रथम स्थान पर नर्सिंग के छात्र-छात्राये रहीं, जिसमें खुशिका, रितिका, अब्दुल, दिलशाद, मुस्कान, कशिश के ग्रुप ने सेव गर्ल्स एण्ड चाइल्ड के बारे में रंगोली के माध्यम से समाज को संदेश दिया। द्वितीय स्थान पर बीएड. की छात्रा गायत्री, काजल, सपना रहीं तथा तृतीय स्थान पर बीए. के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा रंगोली के माध्यम से दहेज प्रथा के बारे में बताया गया। सभी विजेताओं को चैयरमेन राजकुमार सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. ममता सिंह, अतुल शर्मा, कौशल कुमार, मुबीन अहमद, डॉ. रविन्दर बर्गली, राजविन्दर कौर, प्रियंका धामी, जाकिर, सलमान, प्रयग्या चौधरी, आशी वर्मा, सरिता, सीमा इस्लाम, अलविशा चांद, नदीम, प्रवीण, फहीम आदि मौजूद रहे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!