द्रोणासागर परिसर में नशेड़ी चोरों ने तीरंदाजी का बोर्ड चोरी करने की कोशिश की

द्रोणासागर परिसर में नशेड़ी चोरों ने तीरंदाजी का बोर्ड चोरी करने की कोशिश की

काशीपुर। आज दिनदहाड़े द्रोणासागर परिसर जो कि जिलाधिकारी उधमसिंह नगर के संरक्षण में है, से तीरंदाजी का बोर्ड चोर/नशेड़ी ने चोरी करने की कोशिश की।‌ शोर मचने के कारण वह उसे छोड़कर भाग गए। ज्ञात हो कि द्रोणासागर की एक दीवार टूटी होने के कारण असामाजिक तत्वों का उसमें आना-जाना लगा रहता है जिस कारण मंदिर भी सुरक्षित नहीं रहा। अक्सर लोग टोंटी पंखा बिजली की तार, मंदिर के बर्तन इत्यादि चोरी कर ले जाते हैं। यहां के नियमित मॉर्निंग वॉकर एवं मंदिर के दर्शनार्थियों का कहना है कि यह क्षेत्र सरकारी नियंत्रण में है इसलिए यहां की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी प्रशासन की है। आज की घटना से उनमें भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अगर सामाजिक तत्वों के हौसले इसी तरह बढ़ते रहे तो वह दिन दूर नहीं कि मंदिरों से मूर्तियां भी चोरी होने लगेंगी। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि घटना का संज्ञान लेते हुए परिसर की टूटी चार दिवारी की मरम्मत कराकर तीर्थ द्रोणासागर परिसर को अविलंब सुरक्षित कराया जाए ताकि भविष्य में चोरी की घटनाएं न हो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement