खबर का असर: पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बाइक चोर को किया गिरफ्तार

काशीपुर। मौहल्ला काजीबाग में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ले जाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मौहल्ला काजीबाग निवासी राजपाल उर्फ राजू पुत्र हरि सिंह अपने घर के बाहर बाइक खड़ी कर किसी आवश्यक काम से घर में घुसा। कुछ ही पल बाद जब वह बाहर आया तो बाइक गायब थी। उसने हड़बड़ा कर इधर-उधर नजर दौड़ाई, लेकिन उसकी स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या यूके 06 जी 2688 कहीं नहीं दिखी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर एक व्यक्ति बाइक में चाबी लगा कर भागते हुए देखा गया। राजू ने इस बाबत कटोराताल पुलिस चौकी में तहरीर सौंपी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर बाइक बरामदगी व बाइक चोर की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किये।पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए कल शाम नया ढेला पुल के समीप बैलजुड़ी निवासी जाकिर पुत्र साबिर हुसैन को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी, कां. प्रेम कन्वाल व रंजीत सिंह शामिल थे। बताते चलें कि बाइक चोरी की इस घटना को सबसे पहले वसुंधरा दीप ने प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेती पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement