Homeउत्तराखंडएक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को...

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को किया याद, अर्पित की पुष्पांजलि

Spread the love

रुद्रपुर। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकी हमले में भारतीय सेना के शहीद जवानों की चौथी पुण्यतिथि पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी डीके पार्क में पुष्पांजलि अर्पित कर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शक पीयूष शर्मा सदस्य रितिक साहू ने संयुक्त रूप से कहा की पुलवामा आतंकी हमले में शहीद भारतीय जवानों की शहादत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है क्योंकि भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने का मौका भी नहीं देते है तब जाकर हम अपने अपने घरों में सुरक्षित रहते है और तभी हम अपने सारे त्यौहार पूरी खुशी के साथ मना पाते है इसलिए हम सभी भारतीयों का यह फर्ज है की हमारी सुरक्षा के लिए भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए भारत व भारतवासियों को हमेशा सुरक्षित रखते है तो हम सभी भारतीयों को भी अपनी भारतीय सेना के त्याग तपस्या अदम्य साहस पराक्रम बलिदान के प्रति सच्ची निष्ठा आस्था रखते हुए हमेशा भक्ति भाव प्रकट करना चाहिए जिससे हमारे देश भारत की अटूट स्वतंत्रता को हमेशा बनाए रखने में सभी भारतवासियों के साथ भारतीय सेना को और मजबूती मिलेगी।
इस दौरान पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने में संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सचिव नन्दकिशोर आर्या कोषाध्यक्ष बलराम हालदार समाजसेवी हेमन्त कुमार साहू मार्गदर्शक पूजा लटवाल पीयूष शर्मा महेश साहू उमाकान्त उपाध्याय देवेश अग्रवाल रवि गुप्ता दलजीत सिंह दल्ली अतुल गुप्ता रितिक साहू मुकेश बिष्ट मंजू शाह पूजा भोला कंचन जोशी पूजा रजवार जानकी रैगाई सुनीता तिवारी चंपा भट्ट बीना अधिकारी चंपा त्रिपाठी संदीप यादव नन्दकिशोर आर्या निलेश गुप्ता आशुतोष भट्ट करन अधिकारी मयंक प्रताप सिंह शिवम शर्मा रोहतास प्रजापति रोहित देव प्रियांशु आर्या सुशील राय मुकेश कुमार अशोक कुमार बाल्मीकि गोविन्द मिस्त्री दीपक प्रजापति सूरज मिस्त्री सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!