विद्युत विभाग ने वन्नाखेड़ा में शिविर लगाकर की बिलों की वसूली

बाजपुर। ग्राम बन्नाखेड़ा में विद्युत टीम द्वारा विद्युत समस्या समाधान करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। विद्युत से संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया गया।ग्राम बन्नाखेड़ा में मुख्यमंत्री की पहल सरलीकरण समाधान एवं निराकरण के क्रम में विद्युत टीम द्वारा विद्युत समस्या समाधान शिविर का आयोजन कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं इस दौरान एसडीओ गुलशन बुलानी ने बताया कि शिविर में टोटल 112 समस्याएं प्राप्त हुई 3 नई कनेक्शन बिल संबंधित 22 समस्याएं प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही निस्तारण किया।तथा अन्य 7 समस्याएं प्राप्त हुई जिन्हें संबंधित कर्मचारियों को निस्तारण कि हेतु भेज दी गई तथा शिविर के माध्यम से 3.45 हजार बिलों की वसूली भी की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement