जेसीज की 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा का उत्कृष्ट परिणाम

जेसीज की 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा का उत्कृष्ट परिणाम

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर का बारहवीं कक्षा का परीक्षाफल सर्वोत्तम रहा। जिसमें भूमिका वैष्णव ने 98.80% अंक लेकर प्रथम स्थान, सम्पदा श्रीवास्तव ने 98.20% अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा नन्दनी गगनेजा ने 97% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में दसवीं कक्षा का परीक्षाफल सर्वोत्तम रहा सृष्टि कपूर ने 98.6% अंक लेकर प्रथम स्थान, आदित्य शर्मा ने 98.2% अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा आदित्य राज तिवारी 98% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबन्धन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन, निरंतर प्रयास, अभिभावकों के सहयोग एवं विद्यार्थियों के अथक परिश्रम से ही यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। दसवीं कक्षा की परीक्षा में कुल 299 विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिसमें 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 95 रही, जो कि विद्यालय के लिए एक उपलब्धि है। विद्यार्थियों को भविष्य में भी अपना लक्ष्य प्राप्त करने तथा प्रगति के पथ पर सदैव अग्रसर रहने के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि जेसीज भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीर्ण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

इस अवसर पर निदेशक, प्रधानाचार्य, समस्त विंग इन्चार्ज ने परीक्षा में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम लाने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय ने अपनी परम्परा को कायम रखते हुए पुनः शानदार परीक्षा परिणाम दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement