किड्स इंक्रीज स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस

किड्स इंक्रीज स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस

काशीपुर किड्स इंक्रीज स्कूल में माँ का हमारे जीवन में बहुमूल्य योगदान को सम्मानित करने के लिए आकर्षक मातृ दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ प्रबंधिका श्रीमती प्रीति सिंह के साथ उन तीन माताओं को भी मुख्य अतिथि बनाया गया जो समय से कार्यक्रम में उपस्थित हुई। किड्स इंक्रीज स्कूल के प्रबंधिका प्रीति सिंह तथा स्कूल के समस्त स्टाफ स्टाफ ज्ञान की देवी सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर प्रीति सिंह ने माताओं का अपने परिवार को संभालने और बच्चों के साथ के हर सुख दुख में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मां ही वह पहली गुरु होती है जो हमें चलना, बोलना और प्यार करना सिखाती है। वह हमारे बिना कुछ कहे ही हमारे दुखों को समझ जाती है। तत्पश्चात कक्षा एक और दो के छात्राओं ने अपने नृत्य द्वारा सभी माताओं का मन मोह लिया।
तत्पश्चात माता के मनोरंजन के लिए कुछ गेम्स खिलाए गए जिसमें हूपला और हाउजी आकर्षण के मुख्य केंद्र रहे। अंत में विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती प्रीति सिंह ने परिवार में मां की योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किस प्रकार एक मां परिवार का आधार स्तंभ होती है, जो परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखते हुए वह अपने बच्चों को ना केवल पालती पोश्ती है बल्कि उन्हें शिक्षित और सभ्य नागरिक बनाती है।सभी माताओं को अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस आयोजन को सफल तथा आकर्षक बनाने के लिए धन्यवाद दिया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement