ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक में ओडीआई प्रशिक्षण का शुभारंभ

ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक में ओडीआई प्रशिक्षण का शुभारंभ

आज उधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक रूद्रपुर में बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान (बर्ड) लखनऊ के तत्वावधान में 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ बैंक अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया l बैंक सचिव महाप्रबंधक श्री चरण सिंह द्वारा बुके देकर बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान के उपमहाप्रबंधक श्री संजीव शरण एवं श्रीमति सुमन शुक्ला का स्वागत किया l इस अवसर पर बैंक के संचालक मण्डल के सदस्य एवं बैंक के अधिकारी भी उपस्थित रहे l बर्ड की टीम द्वारा पूर्वी रुद्रपुर सहकारी समिति बगवाड़ा का भी निरीक्षण किया गया l अपराह्न में बर्ड लखनऊ की टीम ने जनपद ऊधम सिंह नगर के सहकारी समितियों के अध्यक्षों एवं सचिवों के साथ संगठनात्मक विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की l

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement