निर्माणाधीन होटल से सामान चोरी कर ले जा रहे युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

निर्माणाधीन होटल से सामान चोरी कर ले जा रहे युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

काशीपुर। निर्माणाधीन होटल से सामान चोरी कर ले जा रहे युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मानपुर रोड स्थित पदमावती कालोनी निवासी दिलप्रीत सिंह सेठी पुत्र अमरीक सिंह के मुताबिक वृहस्पतिवार को वह अपने निर्माणाधीन होटल जीएस सेठी केलामोड़ के पास अपने ड्राइवर प्रदीप सिंह के साथ जा रहा थे कि एक अज्ञात व्यक्ति होटल से एक सीढ़ी स्टैंड व लोहे के दस रिंग चोरी कर एक कट्टे में ले जाते नजर आया। ड्राइवर की मदद से उक्त व्यक्ति को मय सामान पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। साथ ही आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी सौंपी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर धारा 379, 411 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मौसीन पुत्र साहब सिंह निवासी जसपुरखुर्द काशीपुर बताया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement