-->

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें फायर सर्विस रुद्रपुर की टीम ने प्रतिभागियों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

खबरे शेयर करे -

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें फायर सर्विस रुद्रपुर की टीम ने प्रतिभागियों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी उधम सिंह नगर ईशान कटारिया के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (A) मोहित कोठारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (E) नवीन सिंह, परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सुप्याल, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक गणेश जोशी, देवेंद्र सिंह, परिवहन आरक्षी रवि, डिंपल सिंह, गौरव सिंह तथा चालक पूरन सिंह बिष्ट सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अग्नि सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। चालकों और परिचालकों को आग लगने की स्थिति में तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया गया।

फायर सर्विस टीम ने प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया, जिससे प्रतिभागियों को आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य करने की जानकारी मिल सके।

कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और जनसुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।


खबरे शेयर करे -