महिला ने अपने पति व ननद पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से की शिकायत

महिला ने अपने पति व ननद पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से की शिकायत

 

 

काशीपुर। मोहल्ला तुफैलबाग निवासी एक महिला ने अपने पति व ननद पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला का कहना है कि उसके दो बच्चे हैं। ननद पति को उसके खिलाफ उकसाती रहती है। इस पर पति उसके साथ मारपीट करता है। कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर वार्ता कराई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। महिला ने कोर्ट में केस करने की बात कही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement