




विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने सेठी पेट्रोल पंप से शुगर फैक्ट्री तक सड़क के निर्माण हेतु शिलान्यास किया
काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने सोमवार को बाजपुर रोड पर सेठी पेट्रोल पंप से शुगर फैक्ट्री तक 11 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण हेतु शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि वे काशीपुर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान वहां पर मौजूद पार्षद तेजवीर सिंह चौहान ने कहा कि इस रोड के बनने से आवास विकास, सुभाष नगर, वैशाली कालोनी, खड़कपुर देवीपुरा की जनता को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी का आभार जताया। इस अवसर पर पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, खिलेन्द्र चौधरी, मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, आवास विकास भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत सिद्धू पार्षद संदीप सिंह मोनू, पार्षद राजू सेठी, बिट्टू राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरबख्श सिंह बग्गा, गुरविंदर चंडोक, मनोज जग्गा, विजय बॉबी, विजेंद्र पाल आदि थे।



