एसओजी टीम ने स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

एसओजी टीम ने स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

काशीपुर। एसओजी की टीम ने 14.81 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के पास से एक मोबाइल व 650 रुपये बरामद किए हैं। आईटीआई थाना पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया गया है। एसओजी प्रभारी ललित बिष्ट टीम के साथ आईटीआई थाना क्षेत्र में गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर एसओजी की टीम ने अलीगंज रोड पर पैगा बेरियर के पास संदिग्ध हालात में घूम रहे एक युवक को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 14.81 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल व 650 रुपये बरामद किये। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम यशवीर पाल पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्बारखेड़ख थाना बिलारी जिला मुरादाबाद बताया। आईटीआई पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर कोर्ट में पेश किया है। एसओजी टीम में एसआई ललित बिष्ट, कांस्टेबल विनय कुमार, दीपक कठैत, खीम सिंह, कैलाश तोमक्याल, प्रदीप कुमार, कुलदीप सिंह, राजेश भट्ट, दीवान वोरा शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement