प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को काशीपुर आयेंगे

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को काशीपुर आयेंगे

काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को काशीपुर आयेंगे। वह महुआखेड़ागंज स्थित सिडकुल में एरोमा पार्क का भूमिपूजन करेंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सायं तीन बजे एरोमा पार्क का भूमिपूजन तथा आंवटित भूखण्डों का भौतिक नियंत्रण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान आवंटित भूखण्डों का भौतिक नियंत्रण मुख्यमंत्री धामी द्वारा किया जायेगा। साथ ही इस मौके पर अजय भट्ट राज्य मंत्री रक्षा एवं पर्यटन, भारत सरकार व गणेश जोशी मंत्री कृषि एवं कृषक कल्याण, उत्तराखण्ड सरकार भी मौजूद रहेंगे। बाद में एक कार्यक्रम त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा विधायक की अध्यक्षता में होटल गौतमी हाइट्स काशीपुर में होगा जहां भूमि आवंटन किया जायेगा। यह कार्यक्रम सुगंध व्यापार संघ के अध्यक्ष रोहित सेठ तथा एसेंशियल ऑयल एसोशिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष संजय वार्ष्णेय के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement