शॉर्ट सर्किट से दो भाइयों की झोपड़ी में आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ राख

शॉर्ट सर्किट से दो भाइयों की झोपड़ी में आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ राख

काशीपुर। शॉर्ट सर्किट से दो भाइयों की झोपड़ी में आग लगने से नगदी समेत लाखों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
मोहल्ला जसपुर खुर्द, टाट वाले बाबा मंदिर के सामने दो भाई दीपक और राकेश पुत्र कुंदन सिंह झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहते हैं । इसी बीच शॉर्ट सर्किट के चलते झोपड़ी में आग लग गई। परिजनों ने बताया कि देर रात घर के सदस्य खाना खाकर सामने सड़क पर टहल रहे थे। स्पीच शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे पार्षद अनिल कुमार ने पुलिस के साथ ही फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और दमकल वाहन ने किसी पर काबू पाया। अग्निकांड में राकेश की पत्नी सीमा भी मामूली रूप से झुलस गई। परिजनों ने बताया कि अग्निकांड में घरेलू सामान अनाज राकेश के घर में रखी 10 हजार की नगदी दीपक के घर में रखी 55 सौ की नकदी, दो साइकिल, सिलेंडर बर्तन जल कर हो गए राख हो गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement